Categorized | लखनऊ.

युवाओं के भरोसे पर खरी उतर रही भाजपा सरकार - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 21 July 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्तियों की जांच सीबीआई से कराने के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का निर्णय स्वागतयोग्य कदम है। इस निर्णय से चयन संस्थाओं में गड़बड़ी का दंश झेल रहे लाखों युवाओं के साथ न्याय हो सकेगा।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि यूपी में श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश में पिछले 15 वर्षों से युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के युग का अंत हो गया। भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं को एक सुरक्षित और सुनहरा भविष्य देने को संकल्पित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार लगातर इस दिशा में प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार ने शिक्षा के लिए 25 फीसदी अधिक बजट आवंटित किया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि सरकार ने बजट में लड़कियों की स्नातक तक की मुफ्त पढ़ाई के लिए अहिल्याबाई कन्या शिक्षा योजना की घोषणा की है। प्रदेश में 50 हजार युवाओं को उद्योग लगाने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का लक्ष्य बढ़ाने की कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश के युवाओं को कुशल एवं दक्ष बनाकर बेहतर मानव संसाधन के रूप में विकसित करने को प्रतिबद्ध हैं। कौशल विकास एवं आइटीआई के जरिए युवाओं को गुणवक्ता परक प्रशिक्षण देने की शुरुआत हुई है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने तय किया है कि सभी विभागों में समन्वय करके 5 साल में कम से कम 70 लाख लोगों को कौशल विकास की ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार के निर्णयों से प्रदेश के युवाओं में एक भरोसा जगा है। इन्हीं युवाओं को सक्षम बनाकर प्रदेश ‘वाइब्रेंट यूपी’ के रूप में अपनी पहचान बना सकेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in