Categorized | लखनऊ.

कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति से सम्बन्धित दो ज्ञापन दिए

Posted on 21 July 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने आज राजभवन में महामहिम राज्यपाल श्री राम नाईक से भेंट कर उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति से सम्बन्धित दो ज्ञापन दिए। प्रतिनिधिमण्डल में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री रामगोविन्द चौधरी, विधानसभा में नेता विरोधी दल श्री अहमद हसन, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्वमंत्री श्री राजेंद्र चौधरी, सदस्य विधान परिषद श्री एस.आर.एस. यादव एवं विधायकगण श्री शैलेंद्र कुमार ललई तथा श्री राकेश प्रताप सिंह षामिल थे।

महामहिम श्री राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन में रायबरेली और सीतापुर की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए उनकी सीबीआई जांच की मांग की गई। लखनऊ विश्वविद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उत्पीड़न की कार्रवाईयों को तत्काल रोके जाने की मांग की गई।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in