Categorized | लखनऊ.

विकास खण्ड मोहनलालगंज में अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी

Posted on 21 July 2017 by admin

पं0दीन दयान उपाध्याय जन्म शती समारोह के अवसर पर विकास खण्ड मोहनलालगंज में जिला सूचना कार्यालय लखनऊ की तरफ से सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख श्रीमती विजय लक्ष्मी मोहनलालगंज द्वारा किया गया।

पं0दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर एक प्रदर्शनी लगाई गयी जिसका अवलोकन ग्रामीणों द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से जनहित की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। विकास खण्ड मोहनलालगंज के प्रागण में  स्वच्छता, कृषि, चिकित्सा, आंगनवाडी, नेडा, जिला पंचायत, राज विभाग समाज कल्याण विभाग पिछडावर्ग कल्याण शिक्षा विभाग तथा अन्य विकास से सम्बन्धित विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गयी जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया प्रदर्शनी में शौचालय का माडल दिखाकर ग्रामीण जनता को शौचालय बनवाने तथा उसके प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ गर्भवती महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों के लिए बनायी गई योजनाओं से भी लोगों को रूबरू कराया गया। सूचना विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में समाज के गरीब तथा वंचित लोगों को शिक्षा के माध्यम से समाज के मुख्य धारा से जोडने के लिए सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया ग्रामीण समाज को कृषि की नयी तकनीक  तथा वैज्ञानिक खेती के बारे में भी प्रदर्शनी में बताया गया किसानों को फसलों की रक्षा हेतु विभिन्न कीटनाशको के बारे में भी बताया गया।
प्रदर्शनी का उद्देश्य जनता को शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए योजनाओं का लाभा जन-जन तक पहुंचाना है। सूचना विभाग से पंजीकृत सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार योजना श्री सतीश मिश्र, खण्ड विकास अधिकारी श्री मुनेश चन्द्र तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रधानगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in