Categorized | लखनऊ.

आन लाईन मेले में 145 अभ्यर्थियों का चयन

Posted on 21 July 2017 by admin

सहायक निदेशक सेवायोजन लखनऊ मण्डल लखनऊ ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ द्वारा एक आन लाईन रोजगार मेले का आयोजन कार्यालय परिसर में किया गया।

उन्होने बताया कि  आनलाईन मेले में 04 कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार किया गया, जिसमे यूरेका फोब्र्स लिमिटेड हजरतगंज लखनऊ के प्रोफेशनल सेल्स ट्रेनी पद हेतु 20, शिव शक्ति बायो टेक्नोलाजी लि0 ने सेल्स ट्रेनी पद हेतु 14, आई0बी0एफ0टी0 कानपुर द्वारा सीनियर/ सेल्स आफिसर पद हेतु 54 तथा वेल्सपन इण्डिया लि0एन्जौर गुजरात द्वारा मशीन आपरेटर पद हेतु 57 अभ्यर्थियों का चयन किया गया इस प्रकार कुल 145 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
उन्होने अभ्यर्थियों से आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम बढाने का आवाहन किया। उन्होने सेवायोजन विभाग के पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा अवगत कराया कि भविष्य में मेले आनलाइन ही आयोजित किये जायेेगें तथा मेले में भाग लेने के लिए आनलाइन पंजीयन कराकर आनलाइन मेले मे आवेदन करना होगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in