Categorized | लखनऊ.

मा0 रामनाथ कोविंद की विजय अन्त्योदय की जीत - केशव मौर्य

Posted on 21 July 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 के प्रदेश मुख्यालय पर भारत के 14वें राष्ट्रपति पद पर मा0 रामनाथ कोविंद जी के निर्वाचित होने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में पार्टी ने विजय उत्सव मनाया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है प्रदेश की जनता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। श्री मौर्य ने कहा कि कोविंद की विजय अन्त्योदय की जीत हैं, दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों की जीत है। अंतिम पायदान से कार्य शुरू करने वाला एक सामान्य कार्यकर्ता आज शीर्ष पायदान पर पहुंच चुका है।
श्री मौर्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताया कि उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ता को राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद का उम्मीदवार बनाया। इसके लिए प्रदेश की 22 करोड़ व देश की सवा सौ करोड़ जनता की तरफ से उनको कोटि-कोटि बधाई व धन्यवाद देता हूँ।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए ने जब माननीय रामनाथ कोविंद जी राष्ट्रपति प्रत्याशी घोषित करने पर प्रदेश के जातिवादी दलो में केवल विरोध के लिए विरोध किया आज के परिणाम ने उन सभी दलों को आईना दिखा दिया। देश में अब सबका साथ-सबका विकास की राजनीति ही चलेगी।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि आज सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ता और नेता पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में एकत्र हुए पार्टी नेताओं ने मुख्यालय पर दीपावली मनायी। पार्टी मुख्यालय आतिशबाजी से गुंज उठा पार्टी नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई कर खुशी मनाई।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि विजय उत्सव तथा बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू निषाद, प्रदेश सरकार में मंत्री बलदेव सिंह ओलाख, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन, डा0 मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला, शलभ मणि त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, अनीला सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, समीर सिंह, सह संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, अनीता अग्रवाल, अभय सिंह, दिवाकर सेठ, वी.वी. वर्मा ने बधाई दी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in