Categorized | लखनऊ.

राजभवन से बाहर आकर राज्यपाल ने यातायात खुलवाया

Posted on 19 July 2017 by admin

राहगीरों को परेशानी नहीं होनी चाहिये - श्री नाईक

dsc_9196आज दोपहर में अचानक तेज हवा और बारिश से राजभवन के गेट नं0 2 के पास महात्मा गांधी मार्ग पर लगा पुराना सेमल का पेड़ गिर गया। पेड़ के गिरने से राजभवन की चाहरदीवारी भी क्षतिग्रस्त हुई और बाहर महात्मा गांधी मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। राज्यपाल श्री राम नाईक को जैसे ही यह ज्ञात हुआ तब संवेदनशीलता का परिचय देते हुये वे स्वयं राजभवन से बाहर निकलकर आये और समस्या का जायजा लिया। श्री नाईक ने सड़क पर गिरे पेड़ को तुरंत हटाने के लिये वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये तथा साथ ही साथ यातायात को सुचारू करने हेतु यातायात पुलिस को भी निर्देश दिये।
राज्यपाल के निर्देश पर वन विभाग द्वारा गिरे पेड़ को तत्काल काटकर मार्ग से हटाया गया जिसके पश्चात् महात्मा गांधी मार्ग पर यातायात का आवागमन सुचारू हो सका।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in