Categorized | लखनऊ.

13 डेंटल कालेजों तथा 23 मेडिकल कालेजों की निर्धारित की गई फीस

Posted on 19 July 2017 by admin

प्रदेश के निजी क्षेत्र के 13 डेंटल कालेजों तथा 23 मेडिकल कालेजों की फीस

प्रथम बार निर्धारित की गई है। जनसामान्य को शिक्षा की सुगमता हेतु
एम.बी.बी.एस. पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 8.50 से लेकर 11.50 लाख रुपये
निर्धारित की गई है जबकि  बी.डी.एस. के लिए 1.37 लाख रुपये से लेकर 3.65 लाख
रुपये निर्धारित की गई है।
यह जानकारी प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्री
आशुतोष टंडन ने आज यहां विधान सभा सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दी
है। उन्होंने बताया कि यह फीस शैक्षणिक सत्र 2017-18, 2018-19 व 2019-20 के
लिए निर्धारित की गई है। प्राइवेट मेडिकल कालेजों के मनमानी फीस पर अंकुश
लगाने के लिए फीस नियमन समिति भी बनाई गई है।
शैक्षणिक सत्र, 2016-17 हेतु निजी क्षेत्र द्वारा संचालित एम.बी.बी.एस.
पाठ्यक्रमों हेतु 11.30 लाख रुपये एवं बी.डी.एस. पाठ्यक्रम हेतु 3.25 लाख
रुपये अन्तरिम शुल्क समस्त संस्थानों हेतु निर्धारित थी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in