Categorized | लखनऊ.

सहकारिता मंत्री ने वर्ष 2017-18 में गेहूं खरीद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 कार्मिकों को पुरस्कृत किया

Posted on 19 July 2017 by admin

प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि अच्छे कार्य
करने वालों को पुरस्कृत किया जाना चाहिए। इससे एक नई परम्परा की शुरूआत होगी।
हर किसी को दण्डित करने के स्थान पर पुरस्कृत करने की सोच विकसित की जाए।
उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग की संस्थाए नये उद्यम स्थापित करने पर भी
कार्य करें। इसके लिए कार्य योजना बनाये।
press-2-2श्री वर्मा आज यहां सहकारिता भवन के सभागार में मूल्य समर्थन योजना के
अन्तर्गत वर्ष 2017-18 में गेहूं खरीद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहकारिता
विभाग के 19 कार्मिकों को पुरस्कृत करने के लिए आयेाजित कार्यक्रम में मुख्य
अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मृदा परीक्षण कराने पर बल
दिया। इसमंे साधन सहकारी समितियां अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा
कि इस विभाग को भ्रष्टाचारमुक्त बनाये तथा किसानों को हरसम्भव खाद एवं बीज
उपलब्ध करायें, इससे कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि गेहूं,
धान खरीद में जो कठिनाई हो रही है उसे दूर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि
सहकारिता विभाग द्वारा पिछले वर्षों में सबसे अधिक गेहूं खरीद किया गया है। इस
क्षेत्र में जो कार्य कर रहे हैं वह बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर राज्य मंत्री सहकारिता श्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि वर्ष
2017-18 में कुल 37 लाख मीट्रिक टन गेहूं का क्रय सभी एजेन्सियों द्वारा किया
गया जिसमें से 19.25 लाख मीट्रिक टन गेहूं का क्रय केवल सहकारिता विभाग की
एजेन्सियों द्वारा खरीदा गया। आगे उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में
प्रतिस्पर्घा होनी चाहिए इससे अच्छे कार्य करने वाले व्यक्ति पुरस्कृत होते
हैं। गेहूं एवं धान खरीद में पारदर्शिता के साथ सही योजना बनाकर कार्य करें।

इस अवसर पर पी.सी.एफ के जिला प्रबन्धकों में सर्वश्री होनेश्वर दयाल सिंघल,
सतीश चन्द्र, संदीप कुमार, अभय राज सिंह, अशोक कुमार बिसारिया, सुरेश बाबू,
सौरभ कुमार, दिव्यांशु वर्मा, परशुराम, सौरभ यादव, प्रशान्त त्रिवेदी, अमित
कुमार चैधरी  तथा सुशील कुमार को सम्मानित किया गया।
इस तरह पी.सी.यू. के तीन अधिकारियों में सर्वश्री अजय कुमार गुप्ता, श्रीमती
शहना बेगम तथा दिलीप कुमार को भी सम्मानित किया गया। प्रदेश के तीन जनपदों में
सर्वाधिक गेहूं खरीद पर वहां पर तैनात सहायक निबन्धक सर्वश्री मंगल सिंह
लखीमपुर खीरी, नवीन चन्द्र शुक्ला बहराइच तथा अनूप द्विवेदी ललितपुर को भी
सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सहकारिता विभाग के शीर्ष संस्थाओं के प्रबन्ध निदेशक, पी.सी.एफ. के
अध्यक्ष श्री आदित्य यादव, अपर मुख्य सचिव सहकारिता श्री हरि राजकिशोर सहित
विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in