Categorized | लखनऊ

बसपा रैली में बड़ी तादात में शामिल होगा मंसूरी समाज- जावेद इकबाल मंसूरी

Posted on 07 March 2010 by admin

लखनऊ  - अभी तक अधिकांश पार्टियों ने मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है केवल बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो मुसलमानों की असली हमदर्द है। इसीलिए मंसूरी सहित पूरा मुस्लिम समाज बसपा से तेजी से जुड़ रहा है, और आगामी 15 मार्च 2010 को लखनऊ मे होने वाली रैली में हजारो की तादात में शामिल होकर मंसूरी समाज के लोग यह सिद्ध कर देंगे कि सारा मंसूरी व मुस्लिम समाज बहन कुमारी मायावती जी के साथ हैं।

यह बात यू0पी0स्टेट एग्रो के चेयरमैन राज्यमन्त्री जावेद इकबाल मंसूरी ने अपने आवास पर मंसूरी समाज के विभिन्न तन्जीमों के प्रतिनिधियों से कही। उन्होने कहा कि 15 मार्च को होने वाली बसपा की ऐतिहासिक रैली में मंसूरी समाज के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

जमीअतउल मंसूर, मंसूरी समाज, मंसूरी समाजोत्थान समिति, मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी, ऑल इण्डिय जमीअतउल मंसूर, यू.पी.मंसूरी समाज सहित दो दर्जन से अधिक तन्जीमों को प्रतिनिधि जावेद इकबाल मंसूरी से मिलने उनके आवास पर एकत्र हुये थे।  श्री इकबाल ने कहा आजादी के बाद कितनी ही सरकारें आयी और चली गई लेकिन किसी ने अति पिछड़ी बिरादरी मंसूरी के लिये कुछ नही सोचा लेकिन जब मै बसपा से जुड़ा और अपनी बिरादरी के बारे में बहन जी को बताया तो उन्होने तुरन्त मंसूरी बिरादरी को आगे बढ़ा कर मुख्य धारा में जोड़ने का काम शुरू किया उसका नतीजा है मुझे बहन जी राज्य मन्त्री का दर्जा देकर अपनी बिरादरी की खिजमत करने का मौका दिया है।

श्री जावेद  इकबाल ने कहा कि मंसूरी बिरादरी ऐसी खुद्दार बिरादरी है जो किसी का एहसान नही भूलती है और आगमी 15 मार्च को मंसूरी समाज के लोग भारी तादात में इस रैली मेें शामिल होकर बहन जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का अपना वायदा निभायेंगे।

यू0पी जमीअतउल  मंसूरी के सरपरस्त डा. हाफिज इरशाद मंसूरी, पूर्व विधायक ने कहा कि 15 मार्च को उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की तादात में मंसूरी समाज के लोग इस रैली में शामिल होंगे। उन्होने कहा कि मंसूरी समाज के लोग जिले-जिले जाकर इस रैली के लिए मंसूरी समाज के लोगों को जागरूकत कर रहे है।

श्री इकबाल से मिलने वाले प्रमुख नेताओं में सलीम अहमद मंसूरी, अब्दुल रज्जाक मंसूरी, हाजी अब्दुल सलाम मंसूरी, एम0 रियाज मंसूरी, हाजी रविउल्लाह मंसूरी, हाजी सेठ नसरूल्ला मंसूरी, हाजी मो0 हनीफ मंसूूरी, हाजी जफर अहमद मंसूरी, हाजी मन्नी सुनार, हाजी मकबूल अहमद मंसूरी, हाजी शब्बीर अहमद मंसूरी, हाजी मो0 यूसुफ मंसूरी, शेर मोहम्मद मंसूरी सहित अनेक लोग शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in