Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश में किसान न्याय आन्दोलन चलाकर स्वामी नाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कराया जायेगा – आम आदमी पार्टी

Posted on 18 July 2017 by admin

सपा का गुंडाराज खत्म करने आये भाजपाई उनसे बड़े गुंडे बन रहे हैं- संजय सिंह
प्रदेश की बदहाल शिक्षा, चिकित्सा, और बढ़ते हुए अपराधों के खिलाफ होगा आन्दोलन- संजय सिंह

उत्तर प्रदेश में संगठन की स्थिति जानने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने रविवार को राजधानी के गाँधी भवन में प्रदेश के सभी पदाधिकारियो के साथ बैठक कर संगठन की समीक्षा की | 45 दिन पूर्व संजय सिंह द्वारा प्रदेश के सभी जिला संयोजकों को मोहल्ला स्तर तक संगठन विस्तार करने के निर्देश दिए गए थे | समय सीमा समाप्ति के बाद रविवार को लिखित में सभी जिला संयोजको से रिपोर्ट ली गई |

संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के किसानों को समस्याओं से निजात दिलाने एवं उनके लिए सरकार से हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए किसान न्याय आन्दोलन चलाने की घोषणा की है | इसमें किसानों की कर्जमाफी और स्वामी नाथन आयोग द्वारा किसानों की फसल लागत में 50 फीसद मुनाफा जोड़कर दाम तय किये जाने और आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग शामिल है | उन्होंने प्रदेश भर में किसान आन्दोलन चलाने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दो कमेटिया बनाई है | ये कमेटी किसान आन्दोलन को गति देंगी | 19 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में एवं 27 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान सम्मलेन किया जाएगा |

संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की बदहाल शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा और बढ़ते हुए अपराध जैसे मुद्दों पर आगामी कुछ दिनों में पार्टी हर जिले में संघर्ष तेज करेगी |  भाजपा सरकार ने प्रदेश के गड्डा भरने में ही 22 करोंड का घोटाला कर लिया है | प्रदेश में भाजपा वालों की गुंडागर्दी चरमसीमा पर है, पुलिस की हिम्मत नहीं कि उनके खिलाफ कार्यवाही कर दें | सपा का गुंडाराज खत्म करने आये भाजपाई उनसे बड़े गुंडे बन रहे है | राजधानी स्थित विधानसभा सुरक्षित नहीं है तो पूरे प्रदेश में सुरक्षा के प्रबंध कैसे होंगे |  योगी जी मिलने से पहले दलितों को साबुन, शैम्पू दिया जाता है | यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र में छात्रों को लैपटाप देने का वायदा किया था लेकिन हाल में पेश किये गए बजट में योगी सरकार ने शिक्षा के मद में कटौती कर छात्रों के साथ विश्वासघात किया है | उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में शिक्षा के मद में मात्र 272 करोड़ का बजट देकर प्रदेश की जनता के साथ सरकार मजाक कर रही है | एसा लगता है भाजपा सरकार अपने नेताओं के चल रहे प्राइवेट स्कूलों को बढावा दे रही है | लोक सेवा आयोग की भर्ती रोक रखी है | इन सब मुद्दों पर पार्टी आन्दोलन करेगी |

संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता से ज्यादा टैक्स वसूलने पर सरकार जश्न मना रही है जबकि GST के खिलाफ सूरत एवं देश भर में लाखों व्यापारी सडक पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं  | केंद्र सरकार आतंकी हमले पर केवल कड़े शव्दों में निंदा करती है कार्यवाही नहीं करती है, सरकार को आतंकवाद से सख्ती से निपटना चाहिए |

शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दे न बन जाए इसलिय भाजपा जाति -धर्म, मंदिर-मस्जिद के नाम पर नफरत फैलाकर लोगों को आपस में लड़ाती रहेगी | उन्होंने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों के उत्त्थान से ही हिन्दुस्तान का विकास होगा चाहे वो हिन्दू, मुसलमान, सिख,इसाई,दलित, अगड़ा, पिछड़ा कोई भी हो |

केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार बूचडखानों और गौ हत्या को लेकर सख्त नियमों की वकालत समय-समय पर करती रहती है पर सच्चाई इससे कोसों दूर है पिछले तीन सालों में केंद्र सरकार ने इन बूचडखानों को 68 करोड़ रूपये अनुदान दिए हैं | भाजपा वाले गाय कटवाने के लिए अनुदान भी देते है और गौरक्षा का ड्रामा भी करते हैं |

बैठक में उत्तर प्रदेश सहप्रभारी शकील मलिक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी डॉ रहमानी, सह प्रभारी डॉ हासमी जी, प्रदेश सचिव सुधीर भारद्वाज, अवध प्रांत संयोजक अविनाश त्रिपाठी, पूर्वांचल प्रान्त संयोजक संजीव सिंह, रूहेलखंड प्रांत संयोजक अरविन्द अग्रवाल, पश्चिम प्रान्त संयोजक सोमेन्द्र ढाका , बुंदेलखंड प्रांत के संयोजक मुरारी लाल जैन, प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह, महिला प्रकोष्ठ से नीलम सिंह, छवि यादव, ब्रज कुमारी, प्रान्त सचिव राजेश सिंह, सतेन्द्र तिवारी सहित जिले के सभी संयोजक एवं पदाधिकारी शामिल हुए |

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in