Categorized | लखनऊ.

कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भाजपा मुख्यालय पर जन समस्याओं का किया निस्तारण

Posted on 18 July 2017 by admin

18 जुलाई को राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह जन सहयोग केन्द्र पर रहेंगे उपस्थित
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जन समस्याओं के निस्तारण के लिए कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा उपस्थित रहे।
पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी की सरकार अपेक्षाओं की सरकार है, जनता को बहुत अपेक्षाएं हैं। थाना दिवस, तहसील दिवस के साथ-साथ सभी मंत्री यहां तक कि मुख्यमंत्री भी जनता दरबार लगाकर जनसमस्याओं का निस्तारण करते है।
urlश्री शर्मा ने बताया कि योगी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार चाहती है कि प्रदेश की आम जनता दर-दर की ठोंकरे न खाये, तहसील व जिले की समस्याएं लखनऊ तक न पहुंचे। राष्ट्रपति चुनाव पर पूछे गये एक सवाल के जबाब देते हुए श्री शर्मा ने बताया कि उ0प्र0 की जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्णय से पूरा प्रदेश प्रशन्नता की अनुभूति कर रहा है। लोग उत्साहित है कि गरीब परिवार से आने वाले रामनाथ कोबिंद जी को पार्टी द्वारा राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया है। श्री रामनाथ कोबिंद जी का प्रचण्ड बहुमत से राष्ट्रपति बनना तय है।
ऊर्जा विभाग से संबन्धित सवालों का जबाब देते हुए ऊर्जा मंत्री ने बताया कि हम आॅनलाइन बिलिंग की व्यवस्था ला रहे है, उपभोक्ता फ्रेंन्डली हमारा विभाग बन रहा है। अखबारों के माध्यम से शटडाउन की सूचना भी जनता को एक दिन पहले देने का प्रयास चल रहा है। उ0प्र0 के हर घर में बिजली पहुंचे ऐसी मंसा हमारे प्रधानमंत्री जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं मुख्यमंत्री जी की है। प्रत्येक गरीब के घर में बिजली उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। बिजली चोरी करने वाले चोरी छोड़ दें, कानून के दायरे में अपना कनेक्शन कराये और बकाये बिल का भुगतान करें। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 18 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in