Categorized | लखनऊ.

कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान ने भाजपा मुख्यालय पर जन समस्याओं का किया निस्तारण

Posted on 16 July 2017 by admin

17 जुलाई को ऊर्जा मंत्री
श्रीकान्त शर्मा जन सहयोग
केन्द्र पर जनसुनवाई
करेगें।
भारतीय जनता
पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर
जन समस्याओं के निस्तारण के
लिए कैबिनेट मंत्री चेतन
चैहान उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस,
प्रशासन  एवं बीएसए स्तर की
समस्याएं लेकर ज्यादातर
लोग आते हैं उनमें भी
अधिकतर मामले जमीनी विवाद
से जुडे़ मसलन गलत जगह पर
मकान बना लेना, दूसरे की
अथवा विवादित जमीनों में
चकरोड बना लेना आदि होती
है। इन समस्याओं को उचित
निस्तारण के लिए सम्बन्धित
अधिकारियों को निर्देशित
किया जाता।
मंत्री चेतन चैहान ने
ट्रामा सेन्टर हादसे पर
हार्दिक दुःख प्रकट करते
हुए मृतको के प्रति अपनी
संवेदना व्यक्त की उन्होने
कहा कि घटना की जांच में
ज्यादा समय नही लगेगा। दोषी
लोगों के खिलाफ कड़ी
कार्यवाही होगी। घटना से
प्रभावित लोगों को
नियानुसार आर्थिक सहयोग
प्रदान किया जाएगा एवं
घायलो का फ्री इलाज कराया
जाएगा।
श्री चैहान ने सुबह 11 बजे से
01 बजे तक जनसमस्याओं का
निस्तारण किया। मा0 मंत्री
जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष
प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश
मंत्री अनूप गुप्ता
जनसमस्याओं के निराकरण में
जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर
दिनांक 17 जुलाई को सुबह 11 बजे
से दोपहर 01 बजे ऊर्जा मंत्री
श्रीकान्त शर्मा जनता की
समस्याओं के निराकरण के लिए
उपस्थित रहेंगे। साथ ही
प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त
सैनी एवं प्रदेश मंत्री
कौशलेन्द्र सिंह एवं
कार्यालय सहायक आनंद
पाण्डेय भी उपस्थित
रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in