Categorized | लखनऊ.

महिलाओं के सर्वागींण विकास के लिए योगी सरकार के प्रशंसनीय प्रयास-मनोज मिश्र

Posted on 16 July 2017 by admin

भारतीय जनता
पार्टी ने प्रदेश की योगी
सरकार के कन्या शिक्षा एवं
महिला कल्याण तथा सुरक्षा
कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा
की। पार्टी के प्रदेश
प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र
ने कहा कि प्रदेश की योगी
सरकार महिला हितकारी सरकार
है। महिलाओं के सर्वागींण
विकास के लिए प्रदेश की
भाजपा सरकार संकल्पित है।
डाॅ0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश
की योगी सरकार महिलाओं के
लिए तमाम महत्वपूर्ण
योजानाए चला रही है। भाजपा
की प्रदेश सरकार ने इतने कम
समय के लिए जो काम किये है वह
सराहनीय है। महिलाओं के लिए
उत्तर प्रदेश रानी
लक्ष्मीबाई  महिला एवं बाल
सम्मान कोष व आपकी सखी-
आज्ञा ज्योति केन्द्र,
महिला हेल्पलाइन 181, विधवा
पेंशन, वृद्धा पेंशन, विवाह
पंजीकरण, कन्या भ्रूण
हत्या-मुखबिर योजना, एण्टी
रोमियो स्क्वायड, बेटी
बचाओं-बेटी पढ़ाओं, खूब पढों
खूब बढों, गरीब कन्याओं की
शिक्षा के लिए सहायता,
स्वाधार योजना, महिला एंव
बाल अधिकार मंच की स्थापना,
निराश्रित विधवा महिला से
पुनर्विवाह पर पुरस्कार,
कार्यस्थल पर महिलाओं के
लैंगिक उत्पीड़न पर कठोर
कार्यवाही तथा एसिड अटैक
पीडित सहायता जैसे तमाम
कार्यक्रम चला रही है। जो
ऐतिहासिक ही नहीं सराहनीय
भी है।
डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि
प्रदेश की योगी सरकार ने
तमाम  सराहनीय कार्य किये
है। सरकार का सबसे अधिक
फोकस महिलाओं की शिक्षा पर
है ताकि  बेटियां पढे और
अपने पैरों पर खड़ी हो सके।
अपने फैसले खुद ले सके। आधी
आवादी का सम्मान और सुरक्षा
योगी सरकार का प्रशंसनीय
कदम है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in