Categorized | Latest news

मुख्यमंत्री ने के0जी0एम0यू0 के ट्राॅमा सेण्टर का दौरा कर आग से प्रभावित तलों का निरीक्षण किया

Posted on 16 July 2017 by admin

मुख्यमंत्री ने इस दुःखद घटना के दौरान शिफ्टिंग अथवा उसके बाद सदमे से जान गंवाने वाले मरीजों के सम्बन्ध में आख्या मांगने के साथ-साथ
मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपए की आर्थिक
सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने ट्राॅमा सेण्टर से शिफ्ट किए
गए मरीजों से मिलकर उनका भी हालचाल लिया

मुख्यमंत्री ने सभी महत्वपूर्ण अस्पतालों, कार्यालयों, अन्य सरकारी भवनों तथा मल्टी स्टोरी भवनों की फायर सेफ्टी की स्थिति की समीक्षा करने
के निर्देश डी0जी0 फायर सेफ्टी को दिए

पुलिस, प्रशासन, फायर सर्विसेज़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, वरिष्ठ चिकित्सकों, रेजीडेण्ट चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ द्वारा मरीजों
की सहायता हेतु दिखायी गयी तत्परता
के लिए मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की

इन सभी को सम्मानित भी किया जाएगा

press-2 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां किंग जाॅर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (के0जी0एम0यू0) के ट्राॅमा सेण्टर का दौरा किया। उन्होंने ट्राॅमा सेण्टर में कल की आग से प्रभावित तलों का निरीक्षण करने के साथ-साथ अन्य तलों पर भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी पूछा। उन्होंने आग के कारण ट्राॅमा सेण्टर से शिफ्ट किए गए सभी मरीजों की सारी आवश्यक जांचें तथा इलाज निःशुल्क कराए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों से इस दुःखद घटना के दौरान शिफ्टिंग अथवा उसके बाद सदमे से जान गंवाने वाले मरीजों के सम्बन्ध में आख्या मांगने के साथ-साथ मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि इस घटना में आग से जल कर किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है।
योगी जी ने ट्राॅमा सेण्टर का निरीक्षण करने के उपरान्त निकट स्थित शताब्दी चिकित्सालय फेज़-2 में यहां से शिफ्ट किए गए मरीजों से मिलकर उनका भी हालचाल लिया। उन्होंने के0जी0एम0यू0 के कुलपति श्री एम0एल0बी0 भट्ट तथा अन्य पदाधिकारियों को व्यवस्था बहाल करने के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घटना की रोकथाम के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने आग लगने के सम्भावित कारणों की भी जानकारी ली। साथ ही, मरीजों को उचित इलाज तथा अन्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।press-31
मुख्यमंत्री जी ने डी0जी0 फायर सेफ्टी को सभी महत्वपूर्ण अस्पतालों, कार्यालयों, अन्य सरकारी भवनों तथा मल्टी स्टोरी भवनों की फायर सेफ्टी की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
योगी जी ने पुलिस, प्रशासन, फायर सर्विसेज़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, वरिष्ठ चिकित्सकों, रेजीडेण्ट चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ द्वारा मरीजों की सहायता के लिए दिखायी गयी तत्परता के लिए उनकी प्रशंसा की और उन्हें सम्मानित करने की भी घोषणा की।
ज्ञातव्य है कि कल (15 जुलाई, 2017) को किंग जाॅर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (के0जी0एम0यू0) के ट्राॅमा सेण्टर में आग लगी थी, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को तुरन्त मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने ट्राॅमा सेण्टर में भर्ती मरीजों की वैकल्पिक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री जी द्वारा मण्डलायुक्त लखनऊ को इस घटना की जांच कर 03 दिन में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश कल ही दिए जा चुके हैं। उनके द्वारा इस घटना के लिए दोषी व्यक्तियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करने तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए जा चुके हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in