Categorized | Latest news

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के 71 जरूरतमंदों को गम्भीर बीमारी के इलाज के लिए 85 लाख 15 हजार रु० की आर्थिक सहायता प्रदान की

Posted on 16 July 2017 by admin

यह वित्तीय मदद कैंसर, किडनी, हृदय, लिवर, ब्रेन ट्यूमर,
एप्लास्टिक एनीमिया जैसे गम्भीर रोगों के उपचार के लिए स्वीकृत की गयी

मुख्यमंत्री जी द्वारा इसके पहले भी 559 जरूरतमंद लोगों को
6 करोड़ 16 लाख 81 हजार रु० की वित्तीय मदद प्रदान की गयी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विभिन्न जिलों के 71 जरूरतमंद लोगांे को गम्भीर बीमारी के इलाज के लिए 85 लाख 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री जी द्वारा यह वित्तीय मदद कैंसर, किडनी, हृदय, लिवर, ब्रेन ट्यूमर, एप्लास्टिक एनीमिया जैसे गम्भीर रोगों के उपचार के लिए स्वीकृत की गयी है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इसके पूर्व भी मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न जनपदों के 559 जरूरतमंद लोगों को 6 करोड़ 16 लाख 81 हजार रुपये की वित्तीय मदद प्रदान की जा चुकी है।
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद महोबा के श्री नूर मोहम्मद, बहराइच के श्री छांगुर, हमीरपुर की श्रीमती प्रभारानी, गोरखपुर की श्रीमती अलका श्रीवास्तव, देवरिया के श्री रामप्रवेश यादव, फिरोजाबाद के श्री सर्वेश कुमार, इटावा के श्री विनोद कुमार, जालौन की श्रीमती अर्चना को कैंसर के उपचार हेतु, इलाहाबाद के मास्टर रितिक मिश्रा, गाजीपुर के श्री सर्वजीत राजभर, गोण्डा की श्रीमती दीपमाला को हृदय उपचार हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की गयी।
इसी प्रकार, फतेहपुर की श्रीमती सुन्दर देवी, लखनऊ की श्रीमती तबस्सुम, खीरी के श्री सुधीर शर्मा को किडनी के उपचार हेतु, गाजीपुर के श्री बिरजू कश्यप को ब्रेन ट्यूमर के इलाज हेतु, इलाहाबाद की कु0 सुम्बुल फातिमा को ब्लड कैंसर के उपचार हेतु वित्तीय मदद प्रदान की गयी। इसके अलावा, वाराणसी के श्री संजय पाण्डेय को न्यूरो उपचार हेतु, लखनऊ की श्रीमती शैल तिवारी को कूल्हे के प्रत्यारोपण हेतु, लखनऊ के मो0 फहद को एप्लास्टिक एनीमिया हेतु उपचार के लिए वित्तीय मदद प्रदान की गयी। अन्य जरूरतमन्दों को भी इलाज के लिए मदद स्वीकृत की गयी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in