Categorized | लखनऊ.

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ0प्र0 के प्रतिनिधि मण्डल ने शिव सेना सांसद श्री संजय राउत से मिलकर पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किये जाने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा

Posted on 16 July 2017 by admin

शिव सेना के सांसद श्री राउत एक दिवसीय दौरे पर कल लखनऊ में थें। श्री हरि किशेार तिवारी प्रान्तीय अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ0प्र0 ने कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे का सहारा, जीवन भर की कमाई पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली की मांग से सम्बन्धित मांग-पत्र सौंपते हुए कहा कि लोक सभा चुनाव 2014 में लखनऊ से सांसद श्री राजनाथ सिंह ने वादा किया था कि यदि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो कर्मचारियों की मांग पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली पर पुनः विचार किया जायेगा। आज केन्द्रीय सरकार को 3 वर्ष पूरे हो चुके है फिर भी सरकार कर्मचारियों की मांग-पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। ज्ञातव्य हो कि 01.01.2004 से केन्द्रीय व 01.04.2005 से उ0प्र0के कर्मचारिेयों को पुरानी पेंशन व्यवस्था के स्थान पर नई अंशदाई पेंशन व्यवस्था की नीति लागू कर दी गई है। शेयर आधारित इस योजना से कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा छिन रहा है। इसलिए कर्मचारियों की मांग है कि पुरानी पेश्ंान व्यवस्था लागू रहने दी जाय। शिवसेना सांसद से मुलाकात के वक्त परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव, उपाध्यक्ष दिवाकर राय, संगठन मंत्री सजीव गुप्ता, संयुक्त मंत्री अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in