Categorized | लखनऊ.

विधायक ने फैजुल्लागंज में किया वृक्षारोपड

Posted on 16 July 2017 by admin

फैजुल्लागंज के द्वितीय वार्ड अन्तर्गत नयापुरवा मोहल्ले में शनिवार को प्रातः 9 बजे क्षेत्रीय विधायक डा0 नीरज बोरा ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ वृक्षारोपण किया। विधायक डा0 नीरज बोरा के नेतृत्व में नयापुरवा स्थित पार्क में कई पौधे आम, पीपल और वटवृक्ष रोपे गये।
विधायक डा0 बोरा ने निरन्तर बढ़ रहे प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि बढ़ते औद्योगीकरण से निरंतर वायु प्रदुषित हो रही है और हम अँधा धुंध तेल और कोयले को जला के वायु को प्रदुषित करते जा रहे है। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए हम सभी को जागरुक होना होगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने प्रण लिया की लगाए गए सभी वृक्षों की देख भाल करेंगे और पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करेंगे तथा समय समय पर पर्यावरण के सुधार हेतु मुहीम चलाएंगे। सभी लोगो ने एक बात पर जोर दिया की पर्यावरण के प्रति हम सबकी जिम्मेदारी बनती है की हम सब अपनी जीवन शैली में ऐसा बदलाव लाएंगे जिससे पर्यावरण में सुधार हो और विश्व को स्वच्छ वायु मिल सके।
इस अवसर पर विनोद बाजपेयी, नगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना रावत, लवकुष त्रिवेदी, प्रमोद चतुर्वेदी, अवधेष गौतम, सतीष वर्मा, राघवराम तिवारी, अंकुष बाजपेयी, ओम प्रकाष शुक्ला, अंषु मिश्रा, नरेष रावत, विनय राय, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, अमित सिंह चैहान, केके अवस्थी, अमित मौर्या, शैलेन्द्र मौर्या आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in