Categorized | लखनऊ.

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भाजपा मुख्यालय पर जन समस्याओं का किया निस्तारण

Posted on 16 July 2017 by admin

16 जुलाई को कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान जन सहयोग केन्द्र पर रहेंगे उपस्थित

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जन समस्याओं के निस्तारण के लिए कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी उपस्थित रहे।
पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पूरे प्रदेश के समस्त जिलों के लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर जनसहयोग केन्द्र पर निराकरण के लिए आते हैं जिसमें प्रमुख रूप से जमीन विवाद, आर्थिक विपन्नता के कारण ईलाज हेतु, छात्र-छात्राओं के एडमिशन के लिए एवं पारिवारिक झगड़े प्रमुख है, सम्बन्धित अधिकारियों को समस्या के उचित समाधान हेतु निर्देशित किया जाता है। हमारी सरकार एवं संगठन का प्रयास है कि जनता की अधिकतर समस्याएं थाना एवं तहसीलों में सुलझ जाये, जिससे प्रदेश की राजधानी में अनावश्यक जमावड़ा न हो। प्रदेश की जनता में योगी जी के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार एवं भाजपा संगठन पर अटूट विश्वास है।
श्री चौधरी ने सुबह 11 बजे से 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 16 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in