Categorized | लखनऊ.

कर्जमाफी को सीधे खाते में पहुचाना ऐतिहासिक -डाॅ0 चन्द्रमोहन

Posted on 15 July 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि फसली ऋण योजना के लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 15 अगस्त तक कर्जमाफी की रकम पहुंच जायेगी, लघु व सीमान्त किसानों के एक लाख रूपये तक के फसली ऋण माफ करने के लिए बजट में 36 हजार करोड़ रूपये आवंटित करने के साथ-साथ सभी जिलाधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिये गये है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सत्ता सम्भालते ही सादगी की मिसाल पेश करते हुए जनता पर बिना किसी प्रकार के अतिरिक्त बोझ को बढ़ाये, एक निश्चित समय सीमा के अंदर किसानों की कर्जमाफी का महत्वपूर्ण कदम उठाया है। योगी सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम गांव, गरीब, किसान के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और विश्वास को दर्शाता है। कर्जमाफी के पहले और दूसरे चरण में उन किसानों को तरजीह की जायेगी, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं, तीसरे चरण में बाकी पात्र किसानों के कर्ज माफ होंगे।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पिछली सरकारों के अपव्यय को रोकते हुए सरल और सादगीपूर्ण तरीके से जन कल्याण का लाभ जनता तक पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है। सरकार अपनी सादगी से जन-धन का उपयोग जनहितकारी कार्यो में लगाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जबकि पूर्ववर्ती सरकारों ने जन-धन का उपयोग अपनी सुख सुविधाओं एवं चहेतो को लाभ देने के लिए किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in