Categorized | लखनऊ.

सदन में मिले संदिग्ध पदार्थ की जाॅंच एन0आई0ए0 द्वारा करायी जायेगी- श्री दीक्षित

Posted on 15 July 2017 by admin

उत्तर प्रदेश विधान सभा में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में मा0 सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सदन की गरिमा, महिमा और यशस्विता को देखते हुए कतिपय शक्तियाॅं भारत की प्रतिष्ठा बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। यह देश की सबसे बड़ी विधान सभा है। इसके कामकाजउ और इसकी प्रतिष्ठा को नष्ट करने के लिए घिनौने तरीके अपनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर बहुत ही गम्भीर और चुनौती भरा है लेकिन हम सब मिलकर इस चुनौती का सामना करने को तत्पर और तैयार बैठे हैं।
श्री दीक्षित ने कहा कि हम सब मिलकर इस चुनौती का सामना करने के लिए तत्पर होंगे। मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये सुझावों के अनुरूप अध्यक्ष द्वारा सदन की सुरक्षा के बारे में निम्न निर्देश दिये गये हैं:-
1- विधान सभा के समस्त गेटों पर पी0ए0सी0 तथा क्यू0आर0टी0 की डियूटी लगायी जायेगी
2- विधान सभा के 6 संवेदनशील स्थानों पर होल बाड़ी स्कैनर लगाया जायेगा
3- बैगेज का भी स्कैनर कराया जायेगा
4- विधान सभा के गेटों पर बोलार्ड लगाया जायेगा
5- पार्किग को रेगुलेट करते हुये मा0 विधायकों की गाड़ियों को लोक भवन और विधान भवन में निर्मित पार्किग में पार्क कराया जायेगा
6- मा0 विधायकों एवं उनके एक प्रतिनिधि के अतिरिक्ति विधान सभा से निर्गत समस्त प्रवेश-पत्रों को निरस्त किया जायेगा
7- मा0 विधायकों के एक वाहन के अतिरिक्त समस्त वाहनों के पास निरस्त किये जायेंगे
8- मा0 विधायकों के वाहन चालकों का पास अनिवार्य किया जायेगा और मा0 विधायकों द्वारा अपने चालकों को प्रमाणित करना जरूरी होगा।
9- मा0 विधायकों के साथ उनके वाहन में आने वाले उन्हीं व्यक्तियों को प्रवेश अनुमन्य किया जायेगा जिनके पास प्रवेश-पत्र होंगे
10- पूर्व विधायकों को निर्गत समस्त वाहन पास निरस्त किये जायेंगे
11- विधान सभा व सचिवालय के समस्त नियमित एवं अस्थाई कर्मियों का पुलिस बेरीफिकेशन कराया जायेगा
12- पुलिस एवं विधान भवन के आन्तरिक सुरक्षा में बेहतर समन्वय स्थापित किया जायेगा।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना देश व प्रदेश को अपमानित करने की है। उन्होंने कही कि सम्पूर्ण घटनाक्रम की जाॅंच मुख्यमंत्री के प्रस्ताव के अनुरूप एन0आई0ए0 द्वारा करायी जायेगी। उन्होंने विधायकों से यह अपेक्षा की है कि जहाॅ कहीं भी कोई जाॅंच पुलिस द्वारा की जाए उसमें वह भरपूर सहयोग करने के लिए तत्पर रहे।
प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री और नेता विपक्ष ने कहा कि मा0 अध्यक्ष द्वारा विधान भवन की सुरक्षा के लिए जो भी निर्देश देगें उसके लिए हम लोग प्रतिपल तैयार हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in