Categorized | लखनऊ.

वित्तीय अनियमितता के दोषी चार अभियन्ताओं के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही

Posted on 15 July 2017 by admin

प्रदेश सरकार ने लघु सिंचाई खण्ड, जालौन में कृषक समूहों की बोरिंगें फेल
होने, उनकी देय धनराशि का भुगतान बाधित रखने एवं घटिया मानक व गुणवत्ता विहीन
पाईप निर्गत करने जैसी बर ती गयी गम्भीर अनियमितता की जांच में प्रथम दृष्टया
दोषी पाये जाने के फलस्वरूप श्री देवेन्द्र कुमार, तत्कालीन अधिशासी अभियंता,
लघु सिंचाई खण्ड, जालौन सम्प्रति अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई खण्ड, महोबा,
श्री मूंगाराम भाष्कर, प्रभारी सहायक अभियंता, लघु सिंचाई जनपद जालौन, श्री
कृपाशंकर पाण्डेय, अवर अभियंता एवं श्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर, अवर अभियंता,
लघु सिंचाई जनपद जालौन के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही किये जाने का निर्णय
लिया है।
इस प्रकरण की जांच हेतु श्री राजीव कुमार जैन, अधीक्षण अभियंता/स्टाफ आफिसर,
(अधिष्ठान) कार्यालय मुख्य अभियंता, लघु सिंचाई विभाग, उ0प्र0 लखनऊ को जांच
अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in