Categorized | लखनऊ.

जिलाधिकारियों का कार्ड सत्यापन की कार्यवाही तेज करने के निर्देश

Posted on 15 July 2017 by admin

प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग की

प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार की अध्यक्षता मंे आज यहाँ योजना
भवन में प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से
राशनकार्ड सत्यापन, आधार सीडिंग की प्रगति,  ई0पी0ओ0एस0 मशीन की स्थापना,
पेट्रोल पम्पों की जाँच की कार्यवाही की प्रगति, आई0जी0आर0एस0 सन्दर्भ के
निस्तारण की स्थिति, प्रवर्तन की कार्यवाही, उचित दर दुकानों की रिक्ति तथा
उचित दर की दुकानों के निलम्बन की सूचना के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही किए
जाने के निर्देश दिए।
खाद्य एवं रसद विभाग की प्रमुख सचिव, श्रीमती निवेदिता शुक्ला वर्मा ने
राशन कार्ड का सत्यापन 31 जुलाई तक कराने, निलम्बित दुकानों का निरस्तीकरण कर
नई दुकानों का आवंटन करने तथा समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल पर
प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए। पेट्रोल पम्प
द्वारा चिप लगाकर घटतौली किए जाने की मामले में प्रमुख सचिव ने कहा कि दोषी
पेट्रोल पम्पों पर शीघ्र एफ0आई0आर0 दर्ज करायें। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर
ध्यान देकर ही निस्तारण किया जा सकता है तथा जो भी कार्य हो रहे हैं उसकी
प्रतिदिन माॅनिटरिंग कर समीक्षा की जाय।
प्रदेश के खाद्य आयुक्त श्री अजय चैहान ने कहा कि किसी भी दशा में बिना
आधार आधार संख्या फीडिंग के खाद्यान्न का वितरण नहीं होना चाहिए और फीडिंग न
होने अथवा गड़बड़ी पाये जाने पर जिम्मेदार जिला पूर्ति अधिकारी के खिलाफ
कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने आई0जी0आर0एस0 के निस्तारण में शिकायतकर्ता से
शिकायत की पुष्टि कराने तथा शीघ्र निस्तारण कराने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in