Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री जी की सादगी से प्रेरणा लें विपक्षी - डाॅ0 चन्द्रमोहन

Posted on 14 July 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी सत्ता संभालने के बाद से लगातार सादगी की मिसाल पेश कर रहे है इसी वजह से उन्होंने लगतार अधिकारियों को यह हिदायत दी है कि वे उनके दौरों के दौरान ऐसे कोई इंतजाम नहीं करें जिससे दिखावटीपन झलके पूर्व में विपक्षी पार्टियों के मुख्यमंत्री जहां अपने सरकारी आवास में राजमहल सरीखी जीवनशैली रखते थे वहीं मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ की जीवनशैली एक आम नागरिक जैसी ही है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि जनता की भावनाओं के प्रति बेहद संवेदनशील माननीय श्री आदित्यनाथ जी ने अधिकारियों को भी यह निर्देश दे रखा है कि वे कोई ऐसा काम न करें जिससे जनता को असुविधा हो।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पिछली सपा और बसपा सरकारों में मुख्यमंत्री सत्ता संभालने के बाद पुरानी गाडियों में चलना अपनी शान के खिलाफ समझते थे। सपा और बसपा दोनों सरकारों में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने अपने लिए एक से एक महंगी गाडियां अपने लिये खरीदीं वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस फिजूलखर्ची को बंद कर दिया है। श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मुख्यमंत्री की फ्लीट के लिए नई गाडियां खरीदने के प्रस्ताव को शक्ति के साथ मना करना उनकी सादगी और जनता के पैसे का सम्मान करने की मंशा को ही जाहिर करता है।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सादगी भरी जीवनशैली से विपक्षी नेताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद एक दिन भी मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ जी ने अवकाश नहीं लिया है जबकि पिछली सपा और बसपा सरकारों में तमाम नेता बार-बार छुट्टी मनाने विदेशी दौरे पर जाने के बहाने ढूंढ़ा करते थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in