Categorized | लखनऊ.

जी0एस0टी सम्बन्धी बैठक सम्पन्न

Posted on 11 July 2017 by admin

जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में  जी0एस0टी0 के सम्बन्ध में कलेक्टेªेट स्थित डा0ए0पी0जे0अब्दुल कलाम सभागार में  एक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में  जिलाधिकारी ने कहा कि  जीएसटी एक नई कर व्यवस्था है जो सभी को समझना चाहिए। उन्होने कहा कि देश के सबसे बडे कर सुधार को लेकर वाणिज्य कर विभाग जीएसटी के सफल क्रियान्वयन में जुटा है। जिलाधिकारी ने कहा कि  प्रत्येक व्यापारिक समुदाय को जीएसटी के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी दी जाये। उन्होने कहा कि जीएसटी में आनलाइन पंजीकरण की सुविधा है। वाणिज्य कर विभाग को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बचे हुए व्रूापारियों को मायग्रेशन समय से करा लिया जाये। उन्होने कहा कि अधिकारी बचे हुए व्यापारियों से सम्पर्क करते हुए उनका मायग्रेशन कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि आजादी के बाद सबसे बडे कर सुधार को लेकर सरकार गम्भीरता से कार्य कर रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कहीं भ्रम की स्थिति होती है तो वाणिज्य कर विभाग में हेल्प डेस्क खुली है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in