Categorized | लखनऊ.

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत स्वीकृत कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Posted on 11 July 2017 by admin

जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टेªेट  स्थित डा0ए0पी0जे0अब्दुल कलाम सभागार में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत स्वीकृत 2016-17 के अपूर्ण कार्यो की कार्यदायी संस्थाओं के साथ एक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के  अन्तर्गत स्वीकृत कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा की। समीक्षा में नगर निगम के स्वीकृत 36 कार्यो के सापेक्ष 18 कार्य पूर्ण शेष 18 कार्य अपूर्ण  है ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को स्वीकृत 26 कार्यो के सापेक्ष 19 कार्य पूर्ण शेष 7 कार्य अपूर्ण, यू0पी0सिडको के स्वीकृत 25 कार्यो के सापेक्ष 22 कार्य पूर्ण शेष 3 कार्य अपूर्ण, उ0प्र0ग्रामीण आवास परिषद के स्वीकृत 71 कार्यो के सापेक्ष 63 कार्य पूर्ण शेष 8 अपूर्ण है, उ0प्र0 लघु उद्योग निगम के स्वीकृत 1844 इण्डिया मार्क-टू हैण्डपम्प के सापेक्ष 1176 पूर्ण शेष 708 अपूर्ण, मिले। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और सभी कार्यदायी संस्थाओं को  2016-17 के अपूर्ण कार्यो को इसी माह में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि  ऐसे विभाग जिनमे मा0 सांसदों के प्रस्ताव पर आगणन मांगे गये है उन्हे एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in