Categorized | लखनऊ.

यह जनादेश के साथ धोखा है

Posted on 11 July 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा सरकार और इसके मंत्रियों को अपने दायित्वों के निर्वहन से ज्यादा बड़ी चिंता सांपो की है। जनेश्वर मिश्र पार्क में रोजाना हजारों लोग आक्सीजन लेने, योग और व्यायाम करने तथा पिकनिक मनाने आते हैं। इनमें बड़ी संख्या में बूढ़े, बच्चे और महिलाएं होती है। इनको सर्पदंश से बचाने के लिए ने संपेरो को लगाया गया था। इसकी सराहना के बजाय उसके खर्च पर हायतौबा मचाई जा रही है।
अच्छा होता भाजपा सरकार के विद्वान मंत्रीगण गुजरात में ‘‘साबरमती आश्रम‘‘ की स्थापना के समय का इतिहास जान लेते। एक सदी पूर्व 1917 में गांधी जी ने इस आश्रम को अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे पर बनाया था। उस समय वहां बड़ी संख्या में सांप निकलते थे। गांधी जी का स्पष्ट निर्देश था सांपो को मारें नहीं, पकड़कर दूर छोड़ दे।
एक सदी बाद श्री अखिलेश यादव ने जब लखनऊ में लगभग 400 एकड़ क्षेत्रफल में जनेश्वर मिश्र पार्क जो विश्व प्रसिद्ध लंदन के हाईड पार्क से भी बड़ा बनवाया तो वहां भी उन्होंने गांधी जी का अहिंसा का सूत्र अपनाते हुए सांपो को पकड़कर दूर छोड़ने को ही कहा। भाजपा को गांधी जी से ही चिढ़ रही है। श्री अखिलेश यादव के शानदार विकास कार्यों को स्वीकार करना भी उन्हें गंवारा नहीं।
भाजपा की राज्य सरकार को अनर्गल बयानबाजी करने के बजाय श्री अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार के समय के अपराध के आंकड़ों का अध्ययन कर लेना चाहिए। नेशनल क्राइम ब्यूरो रिकार्ड की रिपोर्ट के अनुसार अखिलेश सरकार के समय कानून व्यवस्था 18 राज्यों से बेहतर थी। आज के भाजपा राज में हर स्तर पर अपराधों का ग्राफ बढ़ा हुआ है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में अपराध का पर्याय भाजपा हो गई है। ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार अपने साथ अपराध लेकर आती है। सड़कों पर लूट हो रही है। बसो में सवारियां सुरक्षित नहीं। महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म के कांड थम नहीं रहे हैं। थाना पुलिस के सामने छेड़छाड़ और सरेराह गैंगरेप की घटनाएं हो रही हैं। भाजपा सरकार को राज्य के बिगड़ते हालात, जनता के बीच बढ़ती असुरक्षा की भावना की फिक्र नहीं है पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार के कामों में मीनमेख निकालने, जांच की कहानी गढ़ने और दुष्प्रचार करने में उसकी शक्ति, श्रम और समय लग रहा है। यह जनादेश के साथ धोखा है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in