Categorized | लखनऊ.

काकोरी टेªन एक्शन की 92वीं वर्षगांठ पर शहीद स्मारक काकोरी में 09 अगस्त को शहीदो को श्रद्धांजलि दी जायेगी

Posted on 11 July 2017 by admin

सभी आवश्यक तैयारी निर्धारित समय में पूरी की जाये-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा ने काकोरी ऐक्शन की 92वीं वर्षगांठ पर आगामी 9 अगस्त  को काकोरी के शहीद स्मारक स्थल पर होने वाले आयोजन की सभी तैयारियों को निर्धारित समय से पूर्व पूरी कर लेने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी आज कलेक्टेªेट स्थित डा0ए0पी0जे0अब्दुल कलाम सभागार में 9 अगस्त 2017 को होने वाले कार्यक्रमो की तैयारी की समीक्षा कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्धारित समय से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियाॅं एवं व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिये है। उन्होने कहा कि पहुंच मार्ग, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई,पेंटिंग, शीशे/खिडकी, विद्युत पंखे, हैण्डपम्प यदि खराब हो तो उन्हे निर्धारित समय मे ठीक करा लिया जाये । जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण भी किया जायेगा, वृक्षारोपण कराये जाने के सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत काकोरी, को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक तैयारियाॅं समय से कराना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को लाने ले जाने के लिए बस की व्यवस्था ए0आर0टी0ओ0 के माध्यम से कराये जाने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा ने शहीद स्मारक की सफाई रंग रोगन चूने का छिडकाव, सफाई व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत काकोरी, अधि0अभि0 लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया । कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेन्स व चिकित्सको की टीम की व्यवस्था तथा चिकित्सा कैम्प के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। पेयजल हेतु टैंकर लगाने के निर्देश महाप्रबन्धक जल संस्थान को दिये गये। उन्होने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड गाडी, विद्युत आपूर्ति, मोबाइल शौचालय की व्यवस्था समयानुसार  सुनिश्चित कर लिया जाये। शान्ति व्यवस्था हेतु थानाध्यक्ष काकोरी को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री पवन कुमार गंगवार, समिति के सदस्य श्री उदय खत्री सहित लोक निर्माण विभाग, विद्युत, अग्निशमन पयर्टन, परिवहन, माध्यमिक शिक्षा, पुलिस, तहसील सदर, नगर पंचायत काकोरी, क्षेत्र पंचायत काकोरी, नगर निगम, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in