Categorized | लखनऊ.

डा0 दिनेश शर्मा ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 10 July 2017 by admin

10 जुलाई को कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचैरी जन सहयोग केन्द्र पर रहेंगे उपस्थित

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्म उपस्थित रहे। 14
श्री शर्मा सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं के निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे। डा0 दिनेश शर्मा ने प्रेस के बात करते हुए कहा कि माननीय योगी जी की सरकार जनसरोकारो को समर्पित है। आमजन की समस्याओं के निदान के लिए जिले स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन व सरकार दोनों स्तरों पर निरंतर कार्य हो रहा है। डा0 शर्मा ने कहा योगी सरकार जनता को समर्पित है तथा जनसमस्याओं का निदान सरकार को प्राथमिकता है। पारदर्शी व्यवस्था देना तथा सुशासन लक्ष्य है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 10 जुलाई को सुबह 09.30 बजे से दोपहर 11.30 बजे कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचैरी जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in