Categorized | रायबरेली

जनपद रायबरेली/थाना ऊंचाहार क्षेत्र में सामूहिक हत्याकाण्ड का एक अभियुक्त और गिरफ्तार

Posted on 03 July 2017 by admin

दिनांक 26-06-2017 को रात्रि में थाना ऊॅचाहार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम इटौरा बुजुर्ग में रोहित शुक्ला निवासी देवारा थाना संग्रामगढ़, नरेन्द्र शुक्ला, अंकुश मिश्रा व अनूप मिश्रा निवासीगण भरतपुर थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़एवं बृजेश शुक्ला निवासी छितिया थाना ऊॅचाहार जनपद रायबरेली की हत्या के संबंध में थाना ऊॅचाहार पर मु0अ0सं0 285/17 धारा 302/307/147/148/149/504/427/120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट बनाम राजा यादव, कृष्ण कुमार, प्रदीप कुमार, शिवकुमार व 3-4 अन्य नामपता अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना ऊॅचाहार पुलिस द्वारा दिनांक 27-06-2017 को नामजद अभियुक्तों राजा यादव, कृष्ण कुमार, प्रदीप कुमार एवं प्रकाश में आये राम बहाल यादव को एवं दिनांक 30-06-2017 को प्रकाश में आये अभियुक्त भदऊ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त भउऊ की निशादेही पर मृतक बृजेश शुक्ला की लाइसेंसी डीबीबीएल गन बरामद की जा चुकी है।
दिनांक 03-07-2017 को थाना ऊॅचाहार पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त शिव कुमार ब्लाक प्रमुख ऊॅचाहार को गिरफ्तार कर जेल भेज गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-शिवकुमार निवासी ग्राम इटौरा बुजुर्ग थाना ऊॅचाहार जनपद रायबरेली

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in