Categorized | लखनऊ.

अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार के सख्त तेवर का स्वागत - मनीष शुक्ला

Posted on 03 July 2017 by admin

कानून व्यवस्था दुरुस्त करने से लेकर विकास पर तेजी से काम करी सरकार

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराधियों के प्रति सख्त तेवर अखितयार किए जाने का स्वागत किया है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने सोमवार को यहां कहा कि भाजपा सुशासन, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकारें देने के लिए जानी जाती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 100 दिन की सरकार ने विकास की नीव रखी है तो कानून व्यवस्था को लेकर साफ कर दिया है कि अब चेतावनी नहीं सीधे कार्रवाई होगी।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जो लोग कुछ घटनाओं की आड़ में जातिवाद का जहर घोलने के प्रयास में लगे हैं उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। जातिवाद से राज्य का विकास नहीं हो सकता। भाजपा नीत योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के उत्तर प्रदेश का विकास करने में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद ऐसी घटनाओं पर नजर रख रहे हैं और घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
रायबरेली की घटना बेहद दुखद है। दोषियों की धरपकड़ शुरू है। मुख्यमंत्री ने 10 दिन में जांच कर दोषियों को सजा देने के सख्त निर्देश दिए हैं और पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हमारी सरकारी राज्य के प्रत्येक पीड़ित, वंचित, शोषित, असहाय और गरीब व्यक्ति के साथ खड़ी है।
भाजपा प्रवक्ता श्री शुक्ला ने कहा कि सपा सरकार की तरह योगी सरकार में अपराधियों को संरक्षण नहीं दिया जा रहा है। अब अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है। कोई भी अपराधी नहीं बचेगा उसे चाहे जितना बड़ा राजनीति संरक्षण क्यों न प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि इस सरकार के पहले 100 दिन में 74 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कें गड्ढा मुक्त की गई हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अक्टूबर तक लोक निर्माण विभाग की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी। इस दिशा में चल रहा कार्य रोका नहीं जाएगा।
04शिक्षा, पर्यावरण और ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से कार्य हो रहा है। गत सरकारों में राज्य की जनता को बिजली मयस्सर नहीं थी। उत्तर प्रदेश के बारे में कहावत थी कि जब अंधेरा शुरू हो जाए तो समझ लो कि उत्तर प्रदेश आ गया है। कभी चार घंटे, छह घंटे तो कभी उतना भी नहीं मिल पाती थी बिजली। लेकिन अब ऐसा नहीं है। शहरों के साथ-साथ गांवों को भी भरपूर बिजली मिल रही है। जिला मुख्यालयों को 24 घंटे, तहसीलों को 20 और गांवों को 18 घंटे बिजली मिल रही है। अगले साल तक उत्तर प्रदेश के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का योगी सरकार का संकल्प है। योगी सरकार की मंशा साफ है और उस दिशा में निरंतर बढ़ रही है। जल्द ही विरोधी भी योगी सरकार की उपलब्धियों को मानने को विवश होंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in