Categorized | राज्य

प्रशासन की लापरवाही के चलते घटना घटीं -कांग्रेस

Posted on 06 March 2010 by admin

लखनऊ -  गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव कनौर सहित लगभग आधा दर्जन गावों में जहरीली शराब पीने से हुई दो दर्जन से ज्यादा मौतें हो गई थीं। घटना की जांच हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी जी ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष-पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में जांच दल भेजा था। जांच दल द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते  घटनाएं घटीं लेकिन पुलिस प्रशासन ने दोषी पुलिसकर्मियों एवं अन्य लोगों को मात्र निलंबित करके एवं स्थानान्तरण करके अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी ने उपरोक्त घटना में मृतकों के पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख मुआवजा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in