Categorized | लखनऊ.

गायत्री को बचाने के बजाय गायत्री मंत्र का पाठ करें मुलायम - राकेश त्रिपाठी

Posted on 29 June 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने मुलायम सिंह के गायत्री प्रजापति का बचाव किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जी को उम्र के इस पड़ाव पर गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। मुलायम सिंह यादव का जेल जाकर दुष्कर्म व भ्रष्टाचार के आरोपी गायत्री प्रजापति को निर्दोष होने का प्रमाण पत्र देना निन्दनीय है।

021श्री त्रिपाठी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव वरिष्ठ व परिपक्व राजनीतिज्ञ है लेकिन उनका महिला विरोधी चेहरा पहले भी जनता ने देखा है जब उन्होंने विवादित बयान देकर बलात्कार के आरोपियों का बचाव किया था। जेल में मुलाकात कर गायत्री को क्लीन चिट देना मुलायम सिंह यादव की इसी महिला विरोधी व अपराध संरक्षण की मानसिकता को दर्शाता है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि गायत्री प्रजापति विचाराधीन कैदी है और उनके भ्रष्टाचार की इमारत को योगी सरकार ने ढहाना शुरू किया है जिसको पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार का पूरा समर्थन व संरक्षण था। अखिलेश सरकार के रहते पुलिस दबाव व प्रभाव में काम कर रही थी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हो पाया था। अब उ0प्र0 में योगी राज में शत प्रतिशत एफआईआर दर्ज की जा रही है और पुलिस बिना दबाव-प्रभाव के तत्काल कार्यवाही कर रही है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार संवेदनशील सरकार है। एण्टी रोमियों स्वायड का गठन और कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए मुखबिर योजना, महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता को दिखाता है। योगी सरकार में महिलाओं के विरूद्ध अपराध पर प्राथमिकता से कठोर कार्यवाही लिए जाने के निर्देश दिए है। सरकार की इस संकल्प शक्ति से नारी शक्ति स्वयं को सुरक्षित और शक्तिशाली महसूस कर रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in