Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद व इमामबाड़ा जाकर ईद की बधाई दी

Posted on 28 June 2017 by admin

aks_2288उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, श्री राम नाईक ने ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर ऐशबाग स्थित ईदगाह, टीले वाली मस्जिद तथा आसिफी इमामबाड़ा जाकर मुस्लिम परिवारों को ईद की दिली मुबारकबाद दी और सभी के सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल के साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा सहित अन्य विशिष्टजन भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फ़जले मन्नान तथा आसिफी इमामबाड़ा के इमाम मौलाना कल्बे जव्वाद और मौलाना कल्बे सादिक से विशेष रूप से मिलकर बधाई दी तथा सिंवइयों का स्वाद भी लिया।
राज्यपाल ने ईदगाह में अपने सम्बोधन में कहा कि ईद का दिन साम्प्रदायिक सौहार्द, भाईचारा और आपसी मेलजोल को मजबूत करने का दिन है। मोहम्मद साहब ने इंसानियत का पैगाम देते हुए यह सीख दी थी कि अच्छा इन्सान वही है जो पड़ोसी का भी ध्यान रखे। यह देखने की जिम्मेदारी पड़ोसी की है कि उसका पड़ोसी भी भूखा पेट न रहे। मोहम्मद साहब द्वारा दिये गये इंसानियत का पैगाम सभी धर्म एवं समुदाय के लिये आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि ईद के दिन यह संकल्प लें कि हम पड़ोसियों, समाज, प्रदेश, देश एवं पूरे विश्व के साथ आपसी प्यार-मोहब्बत के दिन के रूप में मनायंेंगे। उन्होंने कहा कि आज यहां से ऐसा सन्देश लेकर हम घर जाये जिससे प्रदेश की शान के साथ-साथ विश्व में हमारे देश की शान बढ़े।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि लखनऊ पूरे विश्व में अमन-चैन के रूप में जाना जाता है। 22 करोड़ की जनसंख्या वाला हमारा उत्तर प्रदेश एक मिनी भारत है। देश और प्रदेश की तरक्की इस मुल्क में रहने वाले लोगों के मेल-मिलाप और आपसी भाईचारे से ही सम्भव है।
इसके बाद राज्यपाल राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी मिलें और ईद की बधाई दी।
श्री नाईक ने प्रदेश सरकार के मुस्लिम वक्फ तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री श्री मोहसिन रजा तथा कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री डा0 अम्मार रिजवी के आवास जाकर ईद की बधाई दी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in