Categorized | लखनऊ.

अन्त्योदय को साकार करने के लिए जनकल्याण सम्मेलन - विजय बहादुर पाठक

Posted on 28 June 2017 by admin

पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किये जा रहे जन कल्याण सम्मेलनों में आज भी बड़ी संख्या में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों एवं परिवारों नें बडी संख्या में संमलित होकर योगी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को सराहा, वहीं प्रदेश की योगी सरकार के 100 दिन अल्पकार्यकाल में आमजन के हितों के लिए कार्यो की भी प्रशंसा की प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि मंण्डल स्तर पर हो रहे जनकल्याण सम्मेलनों में सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोग सम्मिलित हो ही रहे हैं साथ ही समाज के विभिन्न वर्ग और तबके में इन योजनाओं के प्रति जागरूकता भी आ रही है।
श्री पाठक ने कहा कि सम्मेलनों के माध्यम से समाज के वंचित, उपेक्षित व गरीब वर्ग के लोगों के बीच केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि समाज के सभी वर्गो को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप केन्द्र व राज्य की सरकार जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं बना रही है उनका लक्ष्य अन्त्योदय है।
पार्टी कल 28 जून को प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक जिलों के 274 मण्डलों में  जनकल्याण सम्मेलनों का आयोजन करेगी। इनमें मुख्य रूप से वक्ताओं के रूप में प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना -शाहजहांपुर, केन्द्र सरकार में मंत्री संतोष गंगवार-बरेली, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला-सिद्धार्थनगर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक-जालौन, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई-झांसी, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर-सुलतानपुर, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया-रामपुर, सांसद कमलेश पासवान-देवरिया, प्रदेश मंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ल-अमेठी, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन-अमरोहा, सांसद राजेश पाण्डेय-कुशीनगर, सांसद रविन्द्र कुशवाहा-देवरिया व क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक-गोरखपुर सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी, सांसद/विधायक सम्मिलित होगें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in