Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर क्षत्रिग्रस्त ट्रान्सफार्मर बदलने का आज से प्रारम्भ हुआ है महा अभियान

Posted on 27 June 2017 by admin

48 घण्टे के अन्दर पूरे प्रदेश में बदले जायेंगे क्षतिग्रस्त ट्रान्सफार्मर
ऊर्जा मंत्री स्वयं लखनऊ से कर रहे हैं अभियान की मानिटरिंग
प्रबन्ध निदेशक एवं निदेशक डिस्काम विभिन्न जनपदों में अभियान की मानिटरिंग के लिए भेजे गये।

मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आज से पूरे प्रदेश में खराब ट्रान्सफार्मर बदलने का महा अभियान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने 48 घण्टे के भीतर यू0पी0 के ग्रामीण इलाके के समस्त खराब ट्रान्सफार्मर बदलने के दिये थे निर्देश।  26 एवं 27 जून तक चलने वाले इस दो दिवसीय अभियान में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकान्त शर्मा ने स्वयं कमान संभाल रखी  है। ऊर्जा मंत्री एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आलोक कुमार लखनऊ से इस अभियान की कर रहे हैं मानिटरिंग।
यह जानकारी देते  हुये पावर कारपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक श्री विशाल चैहान ने बताया है कि अभियान की गहन मानीटरिंग हेतु सभी डिस्काम के प्रबन्ध निदेशकों एवं निदेशकों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। ये अधिकारी जिलों में कैम्प कर कर रहे हैं मानीटरिंग।
श्री विशाल चैहान स्वयं गोरखपुर एवं बस्ती की मानीटरिंग कर रहे हैं। इसी तरह निदेशक (वितरण) के0एम0 मित्तल इलाहाबाद में कैम्प कर रहे हैं। प्रबन्ध निदेशक, पूर्वाचंल श्री अतुल निगम बनारस, निदेशक (तकनीकी) एस0सी0 भारती मिर्जापुर, निदेशक अनिल कोहली आजमगढ़ तथा पूर्वांचल के निदेशक कार्मिक मोहित शर्मा चन्दौली में कैम्प कर रहे हैं।
इसी तरह आगरा डिस्काम के प्रबन्ध निदेशक एस0के0 वर्मा अगरा में स्वयं कमान संभाले हुये हैं। कानपुर में निदेशक तकनीकी डी0के0 सिंह मानीटरिंग कर रहे हैं। मध्यांचल के प्रबन्ध निदेशक अरविन्द राजवेदी लखनऊ में अभियान की कर रहे हैं मानीटरिंग। मध्यांचल के निदेशक, तकनीकी अजीत सिंह, फैजाबाद, गोण्डा में मुख्य अभियन्ता सन्दीप सिंह तथा बरेली में मुख्य अभियन्ता राजकुमार अग्रवाल अभियान की कर रहे हैं मानिटरिंग।
इसी प्रकार प्रदेश भर के सभी मण्डल मुख्यालयों पर प्रबन्ध निदेशकों एवं निदेशकों की ड्यूटी लगायी गयी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in