Categorized | लखनऊ.

भाजपा सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है

Posted on 24 June 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने कहा है कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर उत्तर प्रदेश की जनता के समक्ष अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करने का इरादा जताया है। उसके रिपोर्ट कार्ड का इंतजार है पर इन सौ दिनों में जनता ने जो कुछ सहा है उसका अपना रिपोर्ट कार्ड जरूर तैयार कर लिया है। भाजपा सरकार ने अब तक कौन उल्लेखनीय कार्य किए है, जनता बखूबी जानती हैै।
किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, महिलाओं और गरीबों का 100 दिनों में खूब उत्पीड़न हुआ है। गरीब की रोजी रोटी पर आफत है। व्यापारी लुटे पिटे हैं। महिलाओं से रोज दुष्कर्म हो रहे हैं। छात्रों, नौजवानों ने अपनी शिकायतें लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया तो उन्हें जेल भिजवा दिया गया।
सच तो यह है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। अखिलेश सरकार ने 18 घण्टा गांवों में बिजली दी थी अब सिंचाई के अभाव में किसान की खरीफ की फसल सूखे की भेंट चढ़ गई है। जीएसटी लागू होने के बाद उर्वरक, कीटनाशक मंहगे हो जाएगें। प्रदेश में कर्ज से परेशान कई किसान आत्महत्या करने पर अमादा हैं। किसानों ने योग दिवस से विरत रह कर जता दिया कि वे भाजपा के दिखावटी कार्यों से प्रसन्न नहीं हैं।
वैसे तो देश भर में भाजपा सरकारों की किसान विरोधी नीतियों के चलते किसान बदहाली में जी रहे हैं। केंद्र सरकार के तीन साल के कार्यकाल में ही लगभग चालीस हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं। भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों ने किसानों को बुरी दशा में पहुंचा दिया है। वे सरकारी आपदा के शिकार हो रहे हैं। क्या यही 100 दिनी रिपोर्ट कार्ड भाजपा सरकार का है?
अच्छा होता कि राग द्वेष के कारण भाजपा सरकार श्री अखिलेश यादव के समय लागू योजनाओं के नाम बदलने की कवायद करने के बजाय उनको आगे बढ़ाने का काम करती। जनता अब देखेगी कि भाजपा सरकार रिपोर्ट कार्ड में अपने कौन से काम गिनाएगी? अपनी अकर्मण्यता को छुपाने के लिए जनता को गुमराह करने की कलाओं में माहिर भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है अब 24 घण्टा भी नहीं बचा है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in