Categorized | लखनऊ.

वोट प्रतिशत 42 से 60 प्रतिशत पार्टी पक्ष में लाना लक्ष्य- केशव

Posted on 23 June 2017 by admin

-मोदी जी का अद्भुद् नेतृत्व है और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का भण्डार हैं हम इसे जन-जन तक  ले जायेगें
जन्म शताब्दी वर्ष में प्रमुख पदाधिकारी को अभियान में जिम्मेदारी दी

press-photo_भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य की प्रेसवर्ता के मुख्य बिन्दु
    जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत 15948 अल्पकालिक विस्तारकों द्वारा 13178 सेक्टरों में 119818 बूथों पर बैठक एवं सम्पर्क अभियान 10 मई से 25 मई के बीच सम्पन्न, जिसमें कुल 1081774 नए सदस्य बने।
    केन्द्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर साल 27 मोदी फेस्ट 60 सबका साथ सबका विकास एवं 567 निकायों मे कार्यक्रम सम्पन्न हुए जिसमें 837550 लोग शामिल हुए।
    विश्व योग दिवस पर पार्टी द्वारा सभी मण्डलों पर योग के कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
    25 से 30 जून जन कल्याण सम्मेलन मण्डल स्तर पर सम्मपन्न होंगें।
    15 से 25 जुलाई में सभी बूथों, इकाइयों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम होगें।
    26 से 31 जुलाई - जिला संगोष्ठी।
    01 अगस्त से 07 अगस्त क्षेत्रीय संगोष्ठी एवं मण्डल स्तर पर रक्त परीक्षण का कार्यक्रम।
    08 अगस्त से 13 अगस्त सेवा सहयोगी संगम।
    09 अगस्त रक्तदान कार्यक्रम।
    20 अगस्त सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता।
    किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला वर्ग मोर्चा, अनुसूचित वर्ग मोर्चा द्वारा 15 अगस्त से 15 सितम्बर के बीच विभिन्न कार्यक्रम किये जाएगें।
    पंण्डित दीन दयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष कार्य योजना बैठक में 42 प्रतिशत वोट प्रतिशत को बढाकर 60 प्रतिशत प्राप्त करने हेतु जिलाध्यक्षों तथा समूचे संगठन को कार्य करने हेतु लक्ष्य दिया गया है।
    2019 में लोकसभा में 73 सीटों पर प्राप्त हुई सफलता को 80 सीटों तक ले जाना लक्ष्य है।
    हमारे पास मोदी जी का अद्भुद् नेतृत्व है और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का भण्डार हैं हम इसे जन-जन तक  ले जायेगें।
    पं0 दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष को सरकार व संगठन दोनों ही गरीब कल्याण वर्ष के रूप मना रही है। हम अन्त्योदय को साकार करने के लिए कार्य कर रहे है।
    तीन साल बेमिसाल कार्यक्रमों में के आयोजन में कुल लगभग 852550 लोग सहभागी हुए जिनमें मोदी फेस्ट के 27 कार्यक्रम प्रदेश में सम्पन्न हुए। 2 लाख 22 हजार एक सौ लोगों ने भाग लिया।
    सबका साथ सबका विकास के 60 कार्यक्रम सम्पन्न हुए। 1 लाख 12 हजार लोंगो ने भाग लिया।
    स्थानीय निकाय स्तर पर 567 सभाएं हुई जिसमें 5 लाख 18 हजार 4 सौ 50 लोगों ले भाग लिया।
    योग दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के 91 जिलों तथा 1362 मण्डलों में कार्यक्रम सम्पन्न हुए जिसमें 10 लाख लोग सहभागी बनें।
भारतीय जनता पार्टी ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में प्रमुख पदाधिकारी को अभियान में जिम्मेदारी दी है।
जनसम्पर्क अभियान, किसान मोर्चा एवं जनकल्याण सम्मेलन-प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, वृक्षारोपण-प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, जिला संगोष्ठी एवं पिछड़ा मोर्चा-प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य, क्षेत्रीय संगोष्ठी-प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, सेवा सहयोगी संगम एवं युवा मोर्चा-प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी त्यागी, रक्त परीक्षण-संजय यादव, रक्तदान एवं महिला मोर्चा-नीलिमा कटियार, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, अनुसूचित मोर्चा-प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in