Categorized | अलीगढ़

उपायुक्त एवं उप निबन्धक सहकारिता अलीगढ़ निलम्बित

Posted on 23 June 2017 by admin

जिला सहकारी बैंक लि0 अलीगढ़ में हुई गम्भीर वित्तीय अनियमितताओं की जांच अपर आयुक्त एवं अपर निबन्धक/प्रबन्ध निदेशक पी0सी0यू0 से कराई गई। जांच अधिकारी की जांच आख्या में श्री एस0पी0 मिश्र, उपायुक्त एवं उप निबन्धक, सहकारिता, अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ के विरूद्ध गम्भीर आरोप प्रकाश में आने पर उन्हें निलम्बित कर दिया गया है। अनुशासनिक कार्यवाही के संचालनार्थ अपर आयुक्त एवं अपर निबन्धक  सहकारिता श्री ए0के0 सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव सहकारिता श्री हरिराज किशोर की ओर से दिनांक 21 जून, 2017 को आदेश निर्गत कर दिया गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in