Categorized | लखनऊ.

यू.पी. बोर्ड के टापरों की कापियां अगले सत्र से सार्वजनिक की जायेगी

Posted on 23 June 2017 by admin

अंशकालिक शिक्षकों के लिए नियमावली तैयार की जायेगी -डा0 दिनेश शर्मा

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार अंशकालिक शिक्षकों के लिए नियमावली तैयार करने पर विचार करने केे अलावा शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्य न लिए जाए, इसके लिए नियमावली तैयार करने पर विचार करेगी। आगामी सत्र से यू.पी.बोर्ड के टापर्स की सूची सार्वजनिक की जायेगी।
उप मुख्यमंत्री आज यहां गन्ना संस्थान में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के ‘ग्रीष्म कालीन विचार गोष्ठी एवं सम्मेलन राज्य परिषद’ में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की दिशा व दशा दोनों को बदलने में अग्रणी भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षक को बड़े आदर भाव से देखा जाता है, ऐसे में यह आवश्यक है कि शिक्षक भी अपनी गरिमा को बनाये रखे। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों को ऐसी गुणवत्ता परख शिक्षा दें, जिससे बच्चे निजी स्कूलों एवं कालेजों का रूख न कर, सरकारी स्कूलों की ओर अधिक से अधिक आकर्षित हों।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों की कठिनाइयों से वाकिफ है और उनके समाधान के लिए अनेक कदम उठाये हैं। उन्होंने अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, श्री संजय अग्रवाल को अंशकालिक शिक्षकों के लिए नियमावली तथा शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अलावा अन्य कार्य न लिए जाने के संबंध में भी नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए ताकि अंशकालिक शिक्षकों का किसी तरह शोषण न हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था कर रही है कि शिक्षकों का समायोजन तथा

स्थानान्तरण पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से हो। उन्हेांने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि सरकार सकारात्मक सोच के साथ उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के टापरों की कापी सार्वजनिक की जाएगी, जिससे किसी तरह के शक की सम्भावना को समाप्त किया जा सके।
इससे पहले माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश शर्मा ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया एवं माध्यमिक शिक्षण संघ के वार्षिक सम्मेलन में आने का भी आग्रह किया।
सम्मेलन में शिक्षक प्रतिनिधियों के अलावा अपर मुख्य सचिव श्री संजय अग्रवाल तथा निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री अमर नाथ वर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in