Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ के अधिशासी अभियंता निलम्बित

Posted on 23 June 2017 by admin

सहायक अभियंता (अनुबंधित) की सेवाएं समाप्त
पांच अभियंताओं के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश

उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0, लखनऊ द्वारा जनपद मिर्जापुर में कराए जा रहे दिव्यांग जन विकास विभाग के अन्तर्गत समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, मिर्जापुर के निर्माण कार्य में प्रखण्ड स्तर पर की गई वित्तीय अनियमितताओं का प्रकरण प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा के संज्ञान में आने पर उन्होंने प्रबन्ध निदेशक, उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 को तत्काल जांच कराएं जाने के निर्देश दिए और जांच रिर्पोट प्राप्त होते ही कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। जिस पर प्रबंध निदेशक द्वारा कार्यवाही करतं हुए श्री राम कृष्ण अधिशासी अभियंता को निलम्बित कर दिया है एवं श्री विवेक वैश्य, सहायक अभियंता (अनुबंधित) की सेवाए समाप्त कर दी है तथा श्री राम कृष्ण , अधि0 अभि0 तथा अन्य दोषी अवर अभियंताओं श्री पुष्पराज सिंह, श्री महाजन हरजन, श्री धीरेन्द्र कुमार पाल, श्री मनीष कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के आदेश निर्गत किए गए है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in