Categorized | चित्रकूट

ग्राम्य विकास मंत्री एवं जनपद प्रभारी डा0 महेन्द्र सिंह कल चित्रकूट में जिला योजना की बैठक में शामिल होंगे

Posted on 23 June 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा जनपद प्रभारी मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह आज से दो दिवसीय भ्रमण पर चित्रकूट जा रहे हैं।
कार्यक्रम के अनुसार ग्राम्य विकास मंत्री आज सायं लखनऊ से प्रस्थान करके जनपद चित्रकूट में रात विश्राम करेंगे और कल 23 जून, 2017 को प्रातः 10ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला योजना की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में डा0 सिंह सम्बंधित अधिकारियों से राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को तेजी से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
डा0 सिंह जिला योजना के बैठक के उपरान्त अपरान्ह् 03ः00 बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। इसके पश्चात अपरान्ह् 04ः00 बजे स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ बैठक करके स्वच्छता अभियान को व्यापक स्वरुप देने के लिए जन सहभागिता पर जोर देंगे। प्रातः डा0 सिंह सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल कामतानाथ जी के दर्शन एवं पर्वत राज कामदगिरि की परिक्रमा भी करेंगे। देर शाम लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in