Categorized | लखनऊ.

युवक मंगल दल गांवों में खेल, स्वच्छता और सांस्कृतिक वातावरण तैयार करेंगे - चेतन चौहान

Posted on 18 June 2017 by admin

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जनसमस्याओं का अनवरत समाधान

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में जनसुनवाई के सतत क्रम में खेल एवं युवा कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास मंत्री चेतन चौहान ने जनसमस्याओं का समाधान किया। श्री चौहान ने कहा कि युवक मंगल दल जिलों में खेलों का आयोजन, नाट्य-संस्कृति, गंगा सफाई अभियान तथा स्वच्छता अभियान से युवाओं को जोड़ेगा। तहसील और ब्लाॅक स्तर पर मिनि स्टेडियम बनाने पर भी विचार चल रहा है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर खेल एवं युवा कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास मंत्री चेतन चौहान के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जनसमस्याओं के समाधान में सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जुटे रहे। श्री चौहान ने कहा कि पुलिस, कानून व्यवस्था, खेल विभाग, नौकरी, पेंशन से जुड़े मसले लेकर लोग आए, जिनके समाधान के लिए सम्बन्धित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
श्री चौहान ने पत्रकारों के प्रश्नों का जबाव देते हुए कहा कि हर स्टेडियम में दिव्यांगों की सुविधा के लिए व्यवस्था की जा रही है। युवा कल्याण विभाग एक दशक से भी अधिक समय से निष्क्रिय पड़ा है, जिसे सक्रिय करने की योजना है। हर जिले में 20 सदस्यीय दो-दो युवक मंगल दल महिला एवं पुरूष के लिए पृथक रूप से गठित होंगे। जिनके द्वारा जिले स्तर तथा ग्रामीण स्तर पर खेलों के आयोजन, नाट्य, कला संस्कृति, लोक गायन, लोक नृत्य, गंगा के किनारे बसे जिलों में गंगा सफाई अभियान एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नेहरू युवा केन्द्रों से भी समन्वय होगा। तहसील, ब्लाॅक स्तर पर मिनि स्टेडियम बनेंगे। हम ऐसा वातावरण निर्मित करना चाहते है जो युवाओं और किशोरो को मोबाईल और टीवी से दूर कर खेलोें से जोड़े। योग दिवस पर सपा की साइकिल रैली पर पूंछे प्रश्न पर कहा कि 5 साल तक साइकिल चलाते तो अब जरूरत नहीं पड़ती, योग दिवस भारत की सांस्कृतिक परम्पराओं का पर्व है, इसमें सभी को सहभागिता करना चाहिए।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 17 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in