Categorized | लखनऊ.

अयोध्या के घाटांे का सौन्द्र्रीकरण व सुदृढ़ीकरण कराया जायेगा

Posted on 13 June 2017 by admin

प्रदेश के सिंचाई मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने जनपद फैजाबाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि 9 करोड़ 35 लाख रूपये से सरयू नदी में ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि सरयू नदी की धारा घाटों से होकर निरन्तर प्रवाहित होती रहे। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या भ्रमण के पश्चात् मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी ने उन्हें बुलाया और निर्देश दिया कि नया घाट, गोला घाट, ऋणमोचन घाट, राज घाट, ब्रह्मकुण्ड घाट, प्रहलाद घाट, जमथरा घाट, चैधरीचरण सिंह घाट, गुप्तार घाट व सन्त तुलसीदास घाट के निरीक्षण के साथ उन सभी घाटों का सौन्र्दीकरण, सुदृढ़ीकरण व विस्तारीकरण के साथ हरि की पैड़ी की तरह राम की पैड़ी में सरयू जल का निरन्तर बहाव बना रहे ताकि जिस उद्देश्य से राम की पैड़ी का निर्माण हुआ था वह पूर्ण हो सके, मन्दिरो की शोभा भी बढ़े।

सिंचाई मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इसके लिए पर्यटन विभाग 9 करोड़ 35 लाख का बजट उपलब्ध करायेगा। दो घाटांे का विस्तारीकरण होगा। लक्ष्मण घाट को 10 करोड़ 5 लाख की धनराशि से 180 मीटर तथा गुप्तार घाट की 39 करोड़ 18 लाख रूपये की लागत से 800 मीटर लम्बा किया जायेगा और सभी घाटांे का सौन्द्र्रीकरण व सुदृढ़ीकरण कराया जायेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in