Categorized | लखनऊ.

जनपद गोरखपुर एवं मऊ के मण्डी क्षेत्रों का विस्तार हुआ

Posted on 13 June 2017 by admin

जनपद गोरखपुर मंे दो विकास खण्ड उरूआ तथा खजनी के मण्डी स्थल तथा जिला मऊ के दोहरी घाट मण्डी स्थल की सीमाओं का विस्तार कर दिया गया है।

प्रमुख सचिव कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार रजनीश गुप्ता से प्राप्त सूचना अनुसार शासन द्वारा मण्डी क्षेत्र की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखकर जनपद गोरखपुर में दो तथा जनपद मऊ में एक मण्डी क्षेत्र की सीमाओं का विस्तार किया गया है। जनपद गोरखपुर में विकास खण्ड उरूआ की न्याय पंचायत भदारखास की सीमाओं के भीतर का सम्पूर्ण क्षेत्र तथा विकास खण्ड खजनी की पांच न्याय पंचायतों क्रमशः रग्घूपुर, हरिहरपुर, गोपालपुर, भैंसाबाजार, हरनहीं की सीमाओं के भीतर का सम्पूर्ण क्षेत्र मण्डी क्षेत्र में होगा।
जिला मऊ में दोहरी घाट मण्डी क्षेत्र के नीचे का निर्दिष्ट क्षेत्र उपमण्डी स्थल महादेवा बाजार का क्षेत्र उपमण्डी स्थल होगा।
प्रमुख सचिव रजनीश गुप्ता ने अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार द्वारा मण्डी क्षेत्र के विस्तार की आवश्यकता को समझते हुए लोकहित में यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in