Categorized | लखनऊ.

सभी राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरु होगी

Posted on 13 June 2017 by admin

‘परमवीर चक्र‘ विजेताओं के चित्र लगाने एवं उनका परिचय दीवारों पर लिखे जाने के निर्देश जारी

प्रदेश के सभी राजकीय स्नातक एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में मुख्य द्वारों के आस-पास स्थित दीवारों के उपयुक्त स्थानों पर ‘परमवीर चक्र‘ विजेताओं के चित्र, उनके नाम, विवरण एवं शौर्य गाथाओं सहित, लगाये जाने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशक, श्री आर0पी0सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा0 दिनेश शर्मा द्वारा गत दिनों दिये गये निर्देशों के क्रम में सभी प्राचार्यों को ये निर्देश जारी किए गये हैं। उन्होंने बताया कि नये सत्र 2017-18 में सभी महाविद्यालयों को 10 जुलाई से खोलने एवं 15 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरु करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा सभी महाविद्यालयों में स्वच्छता समिति गठित करने जिसमें प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को प्रतिनिधित्व दिए जाने तथा समिति का प्रभारी महाविद्यालयों के वरिष्ठ प्राध्यापक को बनाने के निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों के कक्षों एवं गैलरी की दीवारांे पर नीति वाक्य लिखने तथा शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ताओं द्वारा शारीरिक शिक्षा की कक्षाओं के साथ-साथ योग का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गये हंै।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in