Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं को सुना

Posted on 11 June 2017 by admin

समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया

press-61उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने सरकारी आवास पर जनता की समस्याओं को सुना। प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन पत्र मुख्यमंत्री जी को दिए। मुख्यमंत्री जी ने जनता को उनकी शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया तथा अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
press-7जनपद सीतापुर से आयीं सुश्री निर्मला शुक्ला ने मुख्यमंत्री से दिव्यांग पेंशन दिलाने का आग्रह किया। सिद्धार्थनगर से आयीं सुश्री जुलेबा देवी ने अपने बेटे की किडनी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता का निवेदन किया। मुरादाबाद से आये श्री रईस ने अपनी जमीन की चकबन्दी के लिए मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया। कानपुर से आये श्री बलवन्त सिंह ने अपने पुत्र पर लगे गलत आरोपों के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच करवाने का निवेदन किया।
इनके अलावा, भी बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री जी से भेंट कर अपनी समस्याओं को बताया। उन्होंने सभी मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in