Categorized | लखनऊ.

देश व समाज के निर्माण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

Posted on 11 June 2017 by admin

स्वतंत्रता संग्राम मंे अखबारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और देश को आजादी दिलवाने मंे अपना योगदान दिया
लोकमत सम्मान-2017 कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया
हर्षवर्धन फाउण्डेशन का उद्घाटन भी किया

press-03उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि देश व समाज के निर्माण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वतंत्रता संग्राम मंे अखबारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और देश को आजादी दिलवाने मंे अपना योगदान दिया। मीडिया समाज से जड़ता को समाप्त करने का काम तो करता ही है, साथ ही लोगों में जागरूकता भी लाता है। आज के समय में मीडिया के महत्व को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि मीडिया को जनचेतना जगाने में अपना योगदान इसी प्रकार भविष्य में भी देते रहना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने यह विचार आज यहां संत गाडगे सभागार मंे लोकमत सम्मान-2017 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य, प्रशासन, व्यवसाय, कला एवं संस्कृति, दिव्यांग, खेल इत्यादि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया।
press-05कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगीजी ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चैथा खम्भा है। समाज को सही और सकारात्मक दिशा देने में प्रेस की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है। देश की स्वतंत्रता में समाचार पत्रों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान तो दिया ही, साथ ही प्रेस ने सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरण सहित सभी क्षेत्रों मंे तार्किक सोच पैदा करने एवं स्वस्थ जनमत तैयार करने में जो योगदान दिया है, उससे भारत का लोकतंत्र दिनों-दिन और अधिक मजबूत होता जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोकमत समाचार पत्र की प्रशंसा की जानी चाहिए कि यह मीडिया प्रतिष्ठान अपने मूल दायित्व के साथ-साथ उन लोगों को सम्मानित कर रहा जिन्होंने उत्कृष्ट सेवाआंे, कार्यकौशल, ईमानदारी एवं मानवता के प्रति कल्याणकारी भावना से अपनी विशिष्ट पहचान बनायी। उन्होंने कार्यक्रम में सम्मानित किए गए लोगों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि इनसे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस प्रकार से खामोशी के साथ समाज की सेवा की जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, दिव्यांग, हस्तशिल्प, कला संस्कृति सहित 15 क्षेत्रों मंे उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं से हम सभी को सीख लेनी चाहिए, क्योंकि स्वस्थ और प्रगतिशील समाज का निर्माण तभी हो सकता है, जब सभी लोग एक दूसरे के अधिकारों, जररूतांे और सुविधाओं के प्रति जागरूक हों।
press-04कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने हर्षवर्धन फाउण्डेशन का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री जी कहा कि पूर्व सांसद स्व0 हर्षवर्धन संघर्ष के प्रतीक थे और उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र के दबे-कुचले लोगों के लिए जी-जान से काम किया। वे उन मुद्दों को अवश्य उठाते थे जो जनता से जुड़े हों। योगी जी ने आयोजकों को फाउण्डेशन की स्थापना के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह संस्था अपने उद्देश्य सफल रहेगी।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती अनुपमा जैसवाल, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह, मीडिया कर्मी तथा गणमान्य लोग मौजूद थे।
ज्ञातव्य है कि लोकमत सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए वर्ष 2013 में प्रारम्भ किया गया था।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in