Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस का हाथ उपद्रवियों के साथ - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 10 June 2017 by admin

dr-chandra-mohan-bjpभारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही वोट बैंक के लिए समाज विभाजन की राजनीति करती रही है। इसका उदाहरण है शब्बीपुर सहारनपुर की घटना जिसमें दो लोगों की जान गयी। प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि कांग्रेस इस घटना के दोषियों के पीछे खड़ी दिखाई दे रही है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि सहारनपुर के बडगांव क्षेत्र के हालात में लगातार सुधार हो रहा है। आपसी प्रयासों से दिन प्रतिदिन वातावरण सामान्य हो रहा है। प्रशासन के द्वारा वहां पर अमन-चैन कायम करने के लिए जो प्रभारी कदम उठाए गए वह प्रशंसा के योग्य है। घटना के दोषियों के प्रति प्रशासन के द्वारा कठोर कार्रवाई से साजिश कर्ताओं के चेहरे से नकाब उतरने लगे है और खुद को फंसा हुआ मानकर ही कांग्रेस के नेता दोषियों के साथ आये है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से राहुल गांधी समेत कांग्रेस, सपा, बसपा मुद्दा विहीन हो गए है और वह सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने की साजिश में दिन-रात लगे है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in