किसानों से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त करेंगे

Posted on 10 June 2017 by admin

गाजियाबाद जनपद अन्तर्गत मण्डोला जहाँ किसान अपनी समस्याओं को लेकर काफी दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन जहां उनकी मांगें मानी जानी चाहिए थीं, वहीं पर उन्हें बर्बर तरीके से लाठियां मिलीं, जिसने ब्रिटिश साम्राज्य की याद ताजा कर दी।
उक्त बातें करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने कहा कि उन लाठियों से पुरुष ही नहीं- बल्कि महिलाएं एवं बच्चे भी बुरी तरह से घायल हुए। इस घटना की जानकारी होने पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री राज बब्बर जी कल प्रातः 10 बजे नई दिल्ली स्थित अपने आवास से मण्डोला (गाजियाबाद) के लिए प्रस्थान करेंगे तथा लगभग प्रातः 11बजे पहुंचकर घायल किसानों से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त करेंगे और उनको यह भरोसा दिलायेंगे कि कांग्रेस किसानों के संघर्ष में हमेशा उनकेे साथ है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in