हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की

Posted on 10 June 2017 by admin

सीतापुर में 6जून 2017 की शाम को दाल व्यापारी सुनील जायसवाल, उनकी पत्नी तथा पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी तथा लाखों की लूट भी की गयी, अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी न होना तथा प्रभारी मंत्री का न जाना इस सरकार की विफलता का द्योतक है, जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निन्दा करती है। उक्त जानकारी देते हुए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने बताया कि इस संबंध में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता श्री अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सीतापुर जाकर मृतक परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त कर कहा कि प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज स्थापित हो गया है, कानून का राज नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। व्यापारी, किसान, नौजवान, बुनकर मजदूर सभी डरे हुए हैं। पूरे प्रदेश में भय का माहौल है। अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। इस घटना का अविलम्ब पर्दाफाश कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की तथा ऐसा न होने पर सड़क से सदन तक इस मामले को उठाने की चेतावनी दी।

श्री पाण्डेय ने बताया कि कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने मृतक परिजनों से दुःख व्यक्त व्यक्त करते हुए हर संकट की घड़ी में पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी- इस बात का भरोसा दिलाया।
प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता श्री अजय कुमार लल्लू जी के साथ पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेयी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, श्री विनीत दीक्षित, श्री आशीष गुप्ता, जमुना प्रसाद शर्मा, विजयनाथ अवस्थी, सुरेश गुप्ता, उत्कर्ष अवस्थी आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in